कोरोना वायरस : दिल्ली में लगातार 3सरे दिन सामने आए 5000 से ज्यादा नए केस

By: Pinki Fri, 30 Oct 2020 9:12:56

कोरोना वायरस : दिल्ली में लगातार 3सरे दिन सामने आए 5000 से ज्यादा नए केस

दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लग गए है। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 5000 से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 5891 नए मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को 5739 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली में रिकवरी रेट भी काफी दिनों बाद 90% से नीचे आ गया है। शुक्रवार को दिल्ली का रिकवरी रेट 89.82% है। दिल्ली में एक्टिव मरीज़ 8.47% हैं। जबकि मरने वालों का प्रतिशत 1.7% है। सक्रमण का दर 9.88% पर है। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 3,81,644 हो गयी है। जबकि पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीज की संख्या 4433 है।

अब तक दिल्ली में कोरोना से 3,42,811 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 47 लोगों की मौत हुई है। अबतक दिल्ली में 6470 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 32,363 है। पिछले 24 घंटे में 59,641 टेस्ट दिल्ली में हुए हैं। अब तक दिल्ली में 46,36,365 टेस्ट हो चुके हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com